खतौली। क्षेत्र के एक गांव में होलिका पूजन करने जा रही महिला को देखकर युवक ने छींटाकशी कर दी। पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाने में बैठा लिया। युवक ने महिला को माफीनामा लिखकर दिया, तब कहीं जाकर पुलिस ने युवक को थाने से छोड़ा।
गांव निवासी महिला बृहस्पतिवार की सुबह अकेली अपने घर से होलिका पूजन करने के लिए जा रही थी। रास्ते में गांव ही युवक अपने दोस्तों के साथ खड़ा हुआ था। युवक ने महिला को देखकर छींटाकशी करनी प्रारंभ कर दी। महिला रोते बिलखते हुए अपने घर पहुंची और पति को घटना के बारे में बताया। पति ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले आई। कुछ देर बाद गांव के जिम्मेदार लोग युवक के पिता को लेकर थाने में पहुंचे। पीड़िता व उसका पति भी थाने में आ गए। दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो गया। युवक ने महिला को माफीनामा लिखकर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक को भविष्य में दोबार से ऐसी गलती न करने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।