मंडी अधिकारियों से मारपीट का मुकदमा दर्ज
मोरना। मंडी अधिकारियों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मंडी अधिकारी की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ककरौली क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद में गुड़ से भरे ट्रक को मुजफ्फरनगर मंडी अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल के लिए पकड़ लिया गया था। ट्रक पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने मंडी अधिकारियों को घेर कर मारपीट की थी, जिसमें मंडी समिति के पर्यवेक्षक ओमदत्त त्यागी पुत्र छोटन की तहरीर के आधार पर थाना ककरौली पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान शाहनवाज व शाहनजर पुत्रगण इस्लाम के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा कायम करते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।