युवती से गैंगरेप का प्रयास, एक दबोचा
खतौली। दूसरे समुदाय के युवकों ने अकेली युवती को ईख के खेत में खींचकर गैंगरेप करने का प्रयास किया। पुलिस ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को समझाते हुए तुरंत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से बवाल होने से बच गया।
क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम जंगल में चारा काटने गई अकेली युवती को गांव के ही युवकों ने ईख के खेत में खींचकर गैंगरेप करने की कोशिश की थी। युवती के शोर मचाने पर किसानों के दौड़ने पर आरोपी भाग खड़े हुए थे। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर पीपी सिंह पुलिस बल को साथ लेकर गांव में पहुंचे। इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और आरोपियों के घर दबिश दी।
पुलिस ने दबिश के दौरान एक आरोपी आसिफ पुत्र बाबू को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने गांव निवासी आसिफ व उसके साथी फरमान के विरुद्ध दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आसिफ को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपी फरमान को तलाश करने में जुटी है। तीसरे साथी का पता नहीं चल सका है। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने पर अगर इंस्पेक्टर पीपी सिंह सूचना मिलने पर तुरंत नहीं दौड़ते तो गांव में बवाल भी हो सकता था।