खतौली। डाकघर के पोस्ट मास्टर द्वारा एक व्यक्ति से अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस अनभिज्ञता जता रही है।
शनिवार को हुए वीडियो वायरल में डाकघर के अंदर पोस्टमास्टर एक व्यक्ति से अभद्रता करते हुए दिखाया गया है। किसी बात को लेकर उस व्यक्ति की पोस्ट मास्टर के साथ कहासुनी हो गई। जिसको लेकर पोस्टमास्टर ने उस व्यक्ति से अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान किसी नेे मोबाइल फोन से वीडियो बना ली। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। नगर के कई लोगों ने पोस्टमास्टर के द्वारा व्यक्ति से अभद्रता करने का वीडियो देखकर निंदा भी की। हालांकि अभी तक यह मामला अधिकारियों तक नहीं पहुंचा है। पुलिस को भी अभद्रता करने को लेकर पीड़ित ग्रामीण द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। सिर्फ यह मामला अभी तक सोशल मीडिया पर ही उछाला जा रहा है।