फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में रंजिशन गोलियां चलीं, दो छात्र गोली लगने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव फुलत में परीक्षा देकर लौटते समय छात्रों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हो गई। गोली लगने से दो छात्र घायल हो गए। आरोपी छात्रों ने कार में भी तोड़फोड़ की। गांव नावला में कार धंसने पर ग्रामीणों ने दो आरोपी छात्रों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिए। घायल छात्रों को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने बताया कि मुजफ्फरनगर के मोहल्ला सरवट निवासी छात्र उत्कर्ष त्यागी और अपूर्व त्यागी पुत्रगण मंगलसैन अपने साथी रहमान पुत्र रहीस के साथ कार से शुक्रवार शाम को खतौली के पमनावली इंटर कालेज में 12वीं की परीक्षा देकर लौट रहे थे। इनके साथ नई मंडी क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी छात्र कार्तिक पुत्र दिनेश कुमार, मनु पुत्र रोहताश निवासी नंगला कबीर, शिवम निवासी कूकड़ा, सत्यम निवासी गांव बेहड़ थ्रू और अकांश निवासी लछेड़ा भी परीक्षा देने गए थे। अपूर्व और कार्तिक के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। शुक्रवार को अपूर्व और कार्तिक में परीक्षा देकर लौटते समय फिर से कहासुनी हो गई। कार्तिक पक्ष के छात्र अपनी कार से अपूर्व की कार का पीछा करते हुए फुलत बस स्टैंड पर जा पहुंचे। जहां पर कार्तिक पक्ष के छात्रों ने अपूर्व की कार पर हमला बोल दिया। इसके बाद कार्तिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपूर्व पक्ष पर पिस्टल से गोलियां चला दीं। गोली छात्र उत्कर्ष के हाथ में गोली लगी और रहमान के गले में जा लगी। फायरिंग होने से फुलत बस स्टैंड पर लोगों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने हमलावरों को घेरने का प्रयास किया, तो हमलावर छात्र कार में बैठकर हो गए। घायलों को उनके साथी बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से दोनों घायल छात्रों को मेरठ रेफर कर दिया गया।
गोली लगने से घायल छात्र रहमान गांव फुलत निवासी नूर मौहम्मद का भांजा है। सूचना पर फुलत के ग्रामीण भी बेगराजपुर मेडिकल की ओर दौड़ पड़े थे। सूचना पर रतनपुरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। उधर, गोली मारकर कार से भागते समय आरोपी छात्रों की कार मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नावला में फंस गई। वहां तेजी से भागने के चक्कर में इनकी कार ने कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इन छात्रों की कार को घेर लिया। जिसमें कार सवार तीन छात्र उतर करके भाग निकले, जबकि दो छात्रों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। रतनपुरी पुलिस भी आरोपी छात्रों के पकड़े जाने की सूचना पर मंसूरपुर थाने पहुंची और छात्रों को हिरासत में लेकर अपने थाने ले गई। पकड़े गए छात्रों ने अपने नाम सत्यम बालियान निवासी बेहड़ा थ्रू और कार्तिक निवासी कूकड़ा बताए। घटना की सूचना पर सीओ हरिराम यादव भी मौके पर पहुंचे। सीओ द्वारा पकड़े गए छात्रों से पूछताछ की। इस घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें