फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगडे का बीच बचाव करने गए व्यक्ति से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। दो पक्षों में हो रहे झगडे़ में बीच बचाव करने गए एक व्यक्ति के साथ एक पक्ष ने मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दादूपुर खादर में मंगलवार रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें परचून की दुकान करने वाले विक्की ने बीच बचाव करा दिया। उसके बाद एक पक्ष के कुछ लोगों ने उसकी दुकान पर जाकर उससे मारपीट कर दी। जिसमें विक्की और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल के पिता राजेंद्र की तहरीर पर गांव के ही सरदूल, गुरमीत और रविंद्र के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला झोझगान निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
पुरकाजी। पुलिस ने एक मजदूर की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध उसकी पुत्री का अपहरण कर ले जाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। जिला बदायूं के गांव जगत पीपरी निवासी एक व्यक्ति पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता है। आरोप है कि कुछ युवक मंगलवार रात उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना क्षेत्र के गांव समसो निवासी पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें