शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे एक गांव निवासी युवती ने मिमलाना रोड के युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक लगातार यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि एक युवक करीब दो साल से उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान आरोपी ने उसके परिवार से बात कर युवती से निकाह करने की बात कही, जिस पर परिजनों ने सहमति जता दी। पीड़िता के अनुसार इसके बाद आरोपी ने जल्द शादी करने का झांसा देते हुए उसके साथ विवाहेतर संबंध बनाने शुरू कर दिए। इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हुई, लेकिन उसने जबरन दोनों बार उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि अब युवक निकाह करने से इंकार कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी अपने साथियों के साथ घर आया और परिजनों को हत्या की धमकी देकर किसी कीमत पर शादी न करने की बात कही। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।