फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में नशे की गोलियों ले जा रहा युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की गोलियां जेल में ले जा रहे युवक को पकड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जेल में मिलाई करने जा रहे युवक को पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशे की गोलियों समेत धर दबोचा। आरोपी बुलंदशहर का रहने वाला है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
जिला कारागार के बाहर मंगलवार को जेल गेट चौकी इंचार्ज अशोक कुमार मिलाई करने जेल में जाने वाले लोगों की तलाशी कर रहे थे। इसी दौरान चेकिंग में एक युवक द्वारा लिए गए रस के पैकेटों की जांच की गई तो उसमें छिपाकर रखी गई नशे की करीब ढाई हजार गोलियां बरामद की गईं। नशे की गोलियां देख आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। एसआई अशोक कुमार के अनुसार नशे की गोलियों के साथ पकड़ा गया आरोपी बुलंदशहर के जवाहरगंज निवासी लवकुमार है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरस के साथ दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मेरठ रोड पर कंपनी बाग गेट के पास चेकिंग करते हुए एक युवक को दो सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी गांव सिसौना निवासी धर्मवीर है, जिसके पास से दो सौ ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें