बसीकलां में सट्टा पकड़ने पहुंची पुलिस का विरोध
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां में सट्टेबाजी की सूचना पर चीता मोबाइल मौके पर पहुंची और दो लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। इसे लेकर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों का विरोध कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार के साथ ही धक्कामुक्की भी की गई। आलम यह रहा कि पुलिसकर्मियों को बाइक छोड़कर जान बचाकर भागना पड़ा। बाद में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
पुलिस को चकमा देकर भागा बाइक चोर
शाहपुर। कस्बे में बृहस्पतिवार शाम के समय एक बाइक चोर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी युवक उन्हें देख भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने युवक का पीछा किया तो वह कस्बे के कई मोहल्लों से होकर गुजरते हुए बसीकलां रोड पहुंचा और वहां पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसके चलते पुलिस हाथ मलती ही रह गई।