फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल पकड़ा, किशोरी को मेडिकल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल को पकड़ा
विज्ञापन

खतौली।
नगर में दूसरे समुदाय का युवक दलित दिव्यांग किशोरी को बहला-फुसला करके भगाकर ले गया था। किशोरी के परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ थाने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया था। मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी दूसरे समुदाय का युवक प्रेम प्रसंग के चलते दलित किशोरी को मंगलवार की शाम को बहला-फुसला करके भगाकर ले गया था। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक पर अपहरण तथा एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने रात में भी युवक के परिचितों को हिरासत में लेकर देर रात में प्रेमी युगल को पकड़ लिया था। बुधवार की सुबह सीओ डा. राजीव कुमार सिंह ने प्रेमी युगल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए किशोरी को अस्पताल में भेज दिया। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि युवती को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा तथा आरोपी युवक को चालान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें