जंगल में बच्चा बेहोश पड़ा मिला
मोरना।
जंगल में बच्चा बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने अनहोनी के प्रयास की आशंका व्यक्त की है। पुलिस बेहोश बच्चे को अस्पताल ले गई, जहां से उसको प्राईवेट वाहन द्वारा मुजफ्फरनगर ले जाया गया।
ककरौली क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद में शुक्रवार दोपहर आठ वर्षीय सुहैब पुत्र रियासत गांव के जंगल में अन्य बच्चों के साथ खेत में गेहूं की टूटी हुई बालियां चुन रहा था। दोपहर बाद गांव की लड़कियों द्वारा सुहैब को बेहोशी की हालत में उसके घर पहुंचाया गया। सुहैब को बेहोश हालत में देखकर मां जुलेखां ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी के उपनिरीक्षक महेश शर्मा ने घटना की जानकारी लेकर बच्चे को मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां उसे प्राइवेट वाहन द्वारा मुजफ्फरनगर ले जाया गया। बच्चे की मां ने बताया कि वह गरीब परिवार से है तथा उसके पति जेल में हैं। किसी प्रकार वह अपने पांच बच्चों का गुजारा कर रही है। छोटे बच्चे खेतों से अनाज की बालियां चुनकर थोड़ा बहुत अनाज एकत्र कर रहे थे। इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित कर दिया है। महिला ने पुलिस से बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई।