फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से नगदी व कृषि यंत्र लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के घर से नगदी लेकर फरार
विज्ञापन

खतौली। किसान के घर से नौकर कृषि यंत्र और उसकी बेटी 20 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। किसान ने दोनों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

गांव रायपुर नंगली निवासी किसान अजीत पाल पुत्र विक्रम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव नावला निवासी रामकिशन पुत्र चमेला व उसकी बेटी दीपा उसके यहां नौकरी करते थे। पिछले तीन साल से घेर में ही रहते थे। उसने नौकर को एक लाख 10 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे। आरोप है कि नौकर शराब पीने का आदी है। रविवार को वह अपने नौकर को बताकर गाजियाबाद में अपनी रिश्तेदारी में गया था। सोमवार को लौटकर आया तो पता चला कि नौकर रामकिशन उसके घेर से कृषि यंत्र और उसकी बेटी घर से 20 हजार रुपए की नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें