फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा खुद तमंचा लेकर थाने पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरा खुद तमंचा लेकर थाने पहुंचा
विज्ञापन

चरथावल। शामली के थानाभवन में बैंक कर्मचारियों से कैश लूट मामले में फरार चल रहा बदमाश खुद ही चलकर चरथावल थाने पहुंचा और पुलिस को तमंचा थमा दिया। बदमाश के खुद ही तमंचा लेकर थाने आने से पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने आरोपी से 700 रुपये की रकम भी बरामद की है।
विज्ञापन

पिछले साल नवंबर महीने में शामली जनपद के थाना थानाभवन के ख्यावड़ी गांव के निकट चार बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मचारियों को रोककर 1.67 लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में तीन आरोपियों को थानाभवन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के कारण तीनों बदमाश घायल हो गए थे। मामले में एक आरोपी बिरालसी निवासी दीपक फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। दीपक को खतरा था कि वह पुलिस के हाथ लगा तो उसका अंजाम भी उसके साथियों जैसा होगा। इससे बचने के लिए आरोपी खुद ही तमंचा लेकर चरथावल थाने पहुंच गया। उसके साथ गांव के कुछ लोग भी थे। लूट के आरोपी ने चरथावल थाना प्रभारी गिरीशचंद शर्मा के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और लूट के 700 रुपये बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें