फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर हमला, बेटी को छीनने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी पर हमला, बेटी को छीनने का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मायके में रह रही विवाहिता पर उसके पति ने हमला कर दो माह की मासूम बेटी का छीन कर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर विवाहिता और उसके भाई पर भी हमला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति और उसके चाचा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला सुथराशाही की जीनत का निकाह जसोई के आरिफ के साथ हुआ था। दहेज उत्पीड़न के चलते वह इन दिनों यहां मायके में रह रही है। आरोप है कि मंगलवार सुबह उसका पति आरिफ अपने चाचा कामिल के साथ यहां पहुंचा। उसने जीनत के साथ मारपीट कर दो माह की मासूम बेटी को छीन कर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर जीनत और उसके भाई जाकिर के साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे चाचा-भतीजे को हिरासत में ले लिया। उधर, कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने को प्रयासरत है।
विज्ञापन


हमलावर का चालान
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के वहलना का शुभम महावीर चौक पर आते-जाते लोगों के साथ झगड़ा कर रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसका शांति भंग में चालान कर दिया।

पंजाब पुलिस की दबिश
मुजफ्फरनगर। धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के आरोपियों की तलाश में पंजाब पुलिस ने नई मंडी में कई स्थानों पर दबिश दी। आरोपी हाथ नहीं लगने पर पुलिस बैरंग लौट गई। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के थाना बसी पठाना के हेड कांस्टेबल सुखराज सिंह टीम के साथ मंगलवार को यहां आए थे। बताया कि बिलासपुर के पांच आरोपी धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे हैं, जिनके कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

जंगल में लावारिस बाइक मिली
तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव अमीरनगर निवासी किसान कंवरपाल सिंह के ईंख के खेत में एक बाइक लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर बाइक को कब्जे में ले लिया। तलाशने पर वहां पर कुछ कपड़े भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बाइक सवार के साथ कोई अनहोनी घटना हुई है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

घटतौली की शिकायत पर पेट्रोप पंप पर छापा
मुजफ्फरनगर। अधिक दाम लेकर कम तेल देने की शिकायत पर डीएसओ और बांट माप तौल निरीक्षक ने भोपा रोड स्थित फतेहचंद पेट्रोल पंप पर छापा मारकर जांच-पड़ताल की। जांच में मामला सेल्समैन द्वारा रुपयों की फीडिंग सही नहीं डालने का पाया गया। पेट्रोल पंप मालिक ने सेल्समैन को हटा दिया है।
विज्ञापन

डीएसओ ध्रुवराज यादव ने बताया कि एक उपभोक्ता ने शिकायत की थी इस पेट्रोल पंप पर उसने 700 रुपये दिए, मगर सेल्समैन ने 500 रुपये का ही तेल डाला। इस शिकायत पर जांच की गई। बांट माप तौल निरीक्षक राजेश कुमार ने मशीन को खुलवा कर पूरी जांच की। जांच में मशीन सही पाई गई। जांच-पड़ताल के दौरान पाया गया कि उपभोक्ता ने सात सौ रुपये दिए थे, मगर सेल्समैन ने मीटर में फीडिंग 500 रुपये की थी। जिस पर मालिक ने सेल्समैन को पंप से हटा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें