फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की आपतिजनक फोटो डालने वाला पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा सीएम की आपत्तिजनक फोटो डालने वाला
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएम की आपत्तिजनक फोटो डालने के मामले में पुलिस ने सोमवार शाम एक आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर काफी लोग थाने पहुंचे और थाने से ही जमानत देने की मांग की। इस पर पुलिस ने किसी भी तरह की रियायत नहीं देने की बात कहते हुए लोगों को थाने से लौटा दिया।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पूर्व एक व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो वायरल किया गया। मामले का पता चलने पर पुलिस ने एक सितंबर को फोटो वायरल करने वाले इनाम फरीदी और ग्रुप एडमिन इकरार फरीदी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी इनाम को पकड़ लिया। इसके विरोध में दर्जनों लोग थाने पहुंचे। आरोपी को थाने से ही जमानत देने की मांग करने लगे, मगर पुलिस ने इस मामले में कोई रियायत नहीं देने की बात कहकर लोगों को वापस लौटा दिया। इस दौरान सपा नेता भारत भूषण खुल्लर, भाजपा नेता भूषण लाल गोयल, हरश्याम दास गोयल, कपिल मित्तल के अलावा तहसीन एडवोकेट, इरशाद फरीदी, आजाद फरीदी, नौशाद फरीदी, नफीस फरीदी, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें