फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वसीम हत्याकांड का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के रुपयों के बंटवारे को लेकर हुआ था कत्ल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने महमूदनगर के वसीम की हत्याकांड का खुलासा कर लिया। लूट के रुपयों के बंटवारे को लेकर साथियों ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने पर इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि मोहल्ला महमूदनगर निवासी वसीम पुत्र मोहम्मद अलीम चार जून की दोपहर घर से सामान लेने के लिए गया था, मगर वह नहीं आया। उसके भाई आजाद ने आठ जून को वसीम की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद आजाद ने 26 जून को चार युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी मोमीन उर्फ मोहसीन को गिरफ्तार किया। मोहसीन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने वसीम, आसू उर्फ सडियल, जावेद व महमूद के साथ मिलकर देवबंद में एक कार चालक से चार लाख रुपये की लूट की थी। लूट के रुपये वसीम को दे दिए थे। मोहसीन ने बताया कि वसीम से जब रुपये मांगे, तो वह नहीं दे रहा था, जिसके चलते उन्होंने वसीम को लूट करने के बहाने से लक्सर बुलाया और वहां पर लाठी-डंडों व तमंचों की बटों से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी और उसका शव अकबरपुर गांव में फेंक दिया। लक्सर पुलिस को आठ जून को यह शव मिला था। मृतक के परिजनों ने कपड़ों और शव के फोटो से पहचान वसीम की रुप में की। पुलिस ने मोहसीन को जेल भेज दिया, बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें