कई छोटे-बडे़ बदमाश रडार पर
खतौली। दिनदहाड़े हुई फाइनेंस कंपनी में लूटपाट की घटना का खुलासा करने को पुलिस ने क्षेत्र के छोटे व बड़े बदमाशों को रडार पर लेकर जांच पड़ताल कर रही है। बदमाशों की सीडीआर भी निकलवाई जा रही है। क्राइम ब्रांच टीम भी लूट का खुलासा करने में जुटी है। पुलिस ने ब्रांच मैनेजर की ओर से अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
बुधवार को नगर की नेहरू नगर कॉलोनी में स्थित फाइनेंस कंपनी में तीन बाइक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये की नगदी लूटकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने लूट की घटना का सही खुलासा करने को क्षेत्र के छोटे व बड़े अपराधियों को रडार पर लिया है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह इन लूट का खुलासा करने के लिए खुद लगे हुए हैं। उन्होंने बुधवार की रात को क्षेत्र के छोटे व बड़े अपराधियों का रिकार्ड खंगाला। क्राइम ब्रांच की टीम भी लूट की घटना का खुलासा करने में लगी हुई। बदमाशों की सीडीआर निकलवाई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को इस लूट की घटना में बदमाशों तक पहुंचने के लिए क्लू भी मिले हैं। उस क्लू को आधार मानकर पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है। एक सप्ताह पूर्व दंपति से नगदी समेत डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिए थे। पुलिस अभी तक इस लूट का भी खुलासा नहीं कर सकी है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह का दावा है कि दो दिन के भीतर फाइनेंस कंपनी में हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर की ओर से अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मामला दर्ज कर लिया है। एक सप्ताह पूर्व दपंति से नगदी समेत डेढ़ लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिए थे। पुलिस अभी तक इस लूट का भी खुलासा नहीं कर सकी है।