फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से चोरी ट्रक चरथावल रोड से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हाईवे से चार दिन पूर्व चोरी हुआ स्क्रैप लदा ट्रक चरथावल रोड से बरामद कर लिया गया है। ट्रक में लदा करीब चार लाख रुपये का स्क्रैप नदारद था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बागोवाली चेकपोस्ट के निकट स्थित ढाबे से चार दिन पूर्व स्क्रैप लदा ट्रक चोरी कर लिया गया था। करीब चार लाख के स्क्रैप से लदा ट्रक ओडिशा से देवबंद के लिए रवाना हुआ था, जिसे उत्तराखंड के झबरेड़ा निवासी चालक नीटू वर्मा चला रहा था। चार दिन पूर्व नीटू ट्रक लेकर मुजफ्फरनगर हाईवे पर पहुंचा था, जहां एक ढाबे पर वह खाना खाने लगा और इसी दौरान ट्रक चोरी कर लिया गया था। शहर के स्क्रैप कारोबारी राजकुमार जैन ने नई मंडी कोतवाली में ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने हाईवे स्थित ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली थी। इन फुटेज में चोरी हुआ ट्रक तो कैद हुआ था, लेकिन उसे ले जाने वाले बदमाश सीसीटीवी की जद में नहीं आ पाए थे। सोमवार देर रात चोरी किया गया उक्त ट्रक चरथावल रोड पर लावारिस खड़ा मिला, जिसमें लदा स्क्रैप कहीं उतार लिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। माना जा रहा है कि चोरी किए गए ट्रक से स्क्रैप शहर क्षेत्र में ही कहीं उतारा गया है, जिसके बाद खाली ट्रक चरथावल रोड पर छोड़ दिया गया। पुलिस अब इसी थ्योरी पर काम करते हुए शहर के चर्चित कबाड़ कारोबारियों को खंगालते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें