युवक को काली नदी में गिराकर हत्या करने का आरोप
मुजफ्फरनगर। खादरवाला के युवक की करीब सवा माह पूर्व काली नदी में डूबकर हुई मौत के मामले में परिजनों ने युुवती समेत तीन के खिलाफ नदी में गिराकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोट दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खादरवाला निवासी मोनी पत्नी महिपाल ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा कुलदीप फैक्टरी में काम करता था। आरोप है कि मोहल्ले के ही आशीष, अजय व रजनी गलत धंधों में लिप्त हैं, जो कुलदीप को अपने साथ रखते थे। महिला के मुताबिक 16 मार्च की शाम करीब 6.30 बजे तीनों आरोपी कुलदीप को साथ ले गए और शराब पिलाने के बाद उसे काली नदी में गिराकर हत्या कर दी। तहरीर के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।