फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर में ऑटो थेफ्ट गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं थम रहा है वाहन चोरी का सिलसिला
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बे में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय है। लगातार दूसरे दिन वाहन चोरों बदमाशों ने एक और बाइक चोरी कर पुलिस को चुनौती दी। पांच नवंबर को थाने के निकट से रमन शर्मा की काली पल्सर चोरी की गई थी। मंगलवार को पड़ाव चौक स्थित एक दुकान के सामने खड़ी काली पल्सर दोपहर को चोरी हो गई। बाइक मालिक राजबीर सिंह निवासी मोहल्ला कोटला ने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि थानाध्यक्ष मीरापुर ने एक सप्ताह पूर्व एसएसपी के माध्यम से प्रेस कांफ्रेेंस कराकर बाइक चोरी का खुलासा किया था। इस खुलासे में एक चोर से आठ बाइक बरामद हुई थी। उधर, गांव मुझेडा सादात से भी तीन बाइक चोरी हुई हैं।


रिक्शा चोरी के आरोपी को जेल
मीरापुर। पुलिस ने ई रिक्शा चोरी के आरोपी वारिस पुत्र फैयाज निवासी लोहिया नगर थाना खरखौदा जनपद मेरठ को भुम्मा रोड से एक छुरी सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई-बहन पर किया हमला
मीरापुर। कस्बे से गांव सिकरेडा वापस लौट रहे बाइक सवार भाई और बहन को बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये जानसठ सीएचसी भर्ती कराया। गांव सिकरेड़ा निवासी जितेंद्र पुत्र जिले सिंह अपनी बहन अनीता के साथ बाइक द्वारा मीरापुर दवाई लेने के लिये आया था। रात्रि करीब आठ बजे दवाई लेकर जितेंद्र वापस गांव जा रहा था। तो एक भट्ठे के पास खड़े कुछ बदमाशों ने दोनों को रोका और कहासुनी के बाद आरोपियों ने दोनों मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के भाई सोनू व कुछ ग्रामीण घायलों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिये जानसठ सीएचसी भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, गांव तुल्हेडी में भी एक विवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें