फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा वाहन चोर, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में वाहन चोर दबोचा, साथी फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मीरापुर पुलिस ने जानसठ मार्ग पर चेकिंग के दौरान वाहन चोर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर चोरी की आठ बाइक के साथ ही तमंचा कारतूस भी बरामद किए गए। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि मीरापुर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी बृहस्पतिवार शाम मीरापुर-जानसठ मार्ग पर चेकिंग पर थे। इसी दौरान जानसठ की तरफ से आती बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। इस बीच उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर संभलहेड़ा नहर पुल की तरफ भागने लगे। पुलिस की पीछा करने पर बदमाशों की बाइक फिसल गई। जिस पर दोनों बदमाश नीचे गिर गए। पुलिस ने एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि दूसरा फरार हो गया। एसएसपी के अनुसार, पकड़ा गया बदमाश साहिल उर्फ राहुल पुत्र मुस्तकीम निवासी गांव भैंसाना, बुढ़ाना हाल निवासी आनदंपुरी पेट्रोल पंप के पास वाली गली लद्दावाला का है। जिसके पास से चोरी की बाइक के साथ ही तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया। वहीं, फरार आरोपी की पहचान शहजाद निवासी सुजड़ू के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर चोरी की सात अन्य बाइक भी बरामद की गईं हैं। साहिल उर्फ राहुल बड़ा वाहन चोर है। जिसके खिलाफ कई थानों में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें