नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से गैंगरेप
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
मुजफ्फरनगर निवासी महिला ने अपने मामा के लड़के और उसके दोस्तों पर नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने तथा वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपियों पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपयों सहित जेवरात ठगने का भी आरोप लगाया है। महिला ने डीआईजी से आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। डीआईजी ने खतौली पुलिस को जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
मुजफ्फरनगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने सहारनपुर डीआईजी को शिकायती पत्र देकर बताया कि एक वर्ष पूर्व वह खतौली में अपने मामा के घर पर गई थी। मामा व मामी मेरठ में रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर पर अकेला मामा का लड़का था। आरोप है कि मामा के लड़के ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर अपने दूसरे समुदाय के साथी के साथ गैंगरेप किया और उसकी मोबाइल से वीडियो बनाई। आरोप है कि मामा के लड़के व उसके दोस्त ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि मामा के लड़के ने मुजफ्फरनगर में भी पहुंचकर अपने दोस्तों के साथ गैंगरेप किया। महिला का आरोप है कि मामा के लड़के और उसके दोस्तों ने पांच लाख रुपये की नगदी व सोने चांदी के जेवरात भी ठग लिए हैं। अब ये लोग उसके पति को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। इससे उसकी बदनामी हो चुकी है। पीड़िता ने डीआईजी से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
-