फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपतिजनक पोस्ट को लेकर बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समुदाय विशेष के लोगों ने मदनी चौक पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी दिलशाद ने बुधवार रात थाने में तहरीर देकर बताया कि जनकपुरी के मनोज शर्मा ने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की है। उक्त पोस्ट को किसी हनुमत राजपूत ने विगत छह अगस्त की दोपहर फेसबुक पर पोस्ट किया था, जिसे मनोज द्वारा शेयर करते हुए टिप्पणी भी की है। उक्त पोस्ट से एक समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं। शिकायतकर्ता के साथ थाने पहुंचे सपा नेता साजिद मलिक समेत अन्य लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रात में ही आरोप मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
उधर, समुदाय विशेष के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरवट गांव में मदनी चौक पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि इससे पहले भी दो बार समुदाय विशेष की भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की गईं। जिसमें नई मंडी और सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराईं गईं, लेकिन पुलिस ने किसी भी मामले में गिरफ्तारी नहीं की। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया व सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डीके त्यागी मौके पर पहुंचे और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें