फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड स्थित कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक नाबालिग छात्रा के साथ मनचले ने छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की थी। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया था। बाद में गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस के अनुसार, छेड़खानी करते पकड़ा गया आरोपी आवास विकास कॉलोनी निवासी राजदीप है, जिसके खिलाफ छात्रा के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


युवक को हिरासत में लिया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम चेकिंग के दौरान बागोवाली के पास से एक युवक को एक्टिवा के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक गांव रथेड़ी निवासी नईम है, जिसके पास से बरामद एक्टिवा चोरी का प्रतीत हो रहा है। आरोपी को हिरासत में लेते हुए एक्टिवा को भी कब्जे में ले लिया गया है।

महिला को बेच दिया लोन लिया हुआ प्लॉट
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरवट निवासी दीपा पत्नी सचिन ने तहरीर देकर बताया कि उसने कुछ समय पूर्व शाहदरा के अशोक नगर निवासी रजनीश, अमित शर्मा व योगेश शर्मा से उन्होंने 25 लाख रुपये में एक प्लॉट लिया था। महिला के अनुसार, बाद में उन्हें पता चला कि उक्त प्लॉट पर बैंक से 19 लाख रुपये का लोन लिया गया है, जो चुकता नहीं किया गया। पीड़िता ने जब इस बाबत आरोपियों से बात की तो उसे धमकियां देनी शुरू कर दी गईं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें