डीजे पर डांस को लेकर बारातियों को पीटा
छपार।
बारात में डीजे पर डांस करने को लेकर हुए झगड़े में गांव के युवकों ने बारातियों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडित ने दो युवकों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार की रात्रि कस्बा छपार निवासी राजेंद्र की पुत्री की बारात उत्तराखंड के थाना मंगलौर के गांव मुंडियाकी से आई थी। डीजे पर डांस करने को लेकर गांव के ही संदीप व सन्नी की बारातियों के साथ गालीगलौज व हाथापाई हो गई। ग्रामीणों ने समझा कर दोनों पक्षों को शांत कर दिया। कुछ देर बाद शराब के नशे में धुत होकर दोनों आरोपी लाठी डंडे लेकर पहुंचे ओर बारातियों पर हमला कर दिया। हमले में बाराती गुरुदत्त विकास, रजत, अमनदीप लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। अमनदीप की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
झगड़ा करने पर चालान किया
भोपा। मामूली बातों पर विवाद करने वाले चार लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है। नंहेड़ा के विजय सिंह और नरेंद्र में रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई। विजय के भाई ने मामले की सूचना डायल 100 को दी। मामला नहीं निपटने पर दोनों का चालान कर दिया गया है। दूसरी ओर, भोकरहेड़ी़ निवासी दिनेश के विरुद्ध उसकी भाभी ने मारपीट की शिकायत की थी। दिनेश सहित शुक्रताल निवासी मेहर सिंह का भी विवाद करने पर शांति भंग में चालान किया गया है।