फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक रहस्यमय ढंग से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
चार के खिलाफ अपहरण का केस
विज्ञापन

पुरकाजी। अधिवक्ता से मिलने के लिए घर से गया युवक बीच रास्ते में ही रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसके चाचा ने चार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
ग्राम कम्हेड़ा निवासी अंकित पुत्र स्वर्गीय बेग सिंह मंगलवार सुबह बाइक से अपने गांव से मुजफ्फरनगर वकील के पास जाने के लिए निकला था। काफी देर बाद तक भी वहां नहीं पहुंचने पर वकील ने उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उसकी तलाश की तो दोपहर करीब तीन बजे उसकी बाइक व अन्य सामान गंगनहर पर पड़ा मिलने पर उसकी आसपास तलाश की गई, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस पर उसके परिजन मंगलवार की रात ग्राम प्रधान मगन सिंह सहित दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंचे। उसके चाचा रणबीर सिंह ने पुलिस को दो लोगों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ तहरीर देकर अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर में नामजद अंकित और मोनू निवासी रुड़की और दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। पुलिस ने एक व्यक्ति द्वारा दी तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उत्तराखंड हरिद्वार के ग्राम धनपुरा थाना पथरी निवासी उमरदीन पुत्र सुक्कड़ ने मंगलवार को थाने पर तहरीर देकर अपनी पुत्री के ससुराल पक्ष के चार लोगों पर अपनी पुत्री को इलाज कराने के बहाने ले जाकर रास्ते में मारपीट कर घायल कर गंग नहर पर ग्राम धमात के निकट छोड जाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बुधवार को तहरीर में नामजद कस्बा लक्सर हरिद्वार उत्तराखंड निवासी के चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें