फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति व उसके साथियों ने लाठी डंडों से हमला बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा
विज्ञापन

तितावी। गांव जफरपुर में प्रधान के पति और उसके साथियों ने घर में घुसकर मां व बेटे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने मकान में तोड़फोड़ कर दी। हमले में मां व बेटा घायल हो गए। मौके पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने आरोपी प्रधान के पति को हिरासत में ले लिया है।
जफरपुर गांव में पांच दिन पूर्व ग्राम प्रधान संदीपा के पति जयपाल पुत्र महेंद्र ने घर के सामने से तेजी से बाइक लेकर जाने वाले गांव के ही अर्जुन पुत्र ब्रहमसिंह को डांट डपट दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों मे कहासुनी भी हो गई थी। उस समय गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया था। मंगलवार को उसी रंजिश में ग्राम प्रधान के पति जयपाल अपने साथ ओम कैलाश पुत्र बीर सिंह, विक्की पुत्र राजवीर, अंकुर पुत्र गुल्लू को साथ लेकर अर्जुन के घर पर पहुंचा और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने अर्जुन के घर में तोड़फोड़ करते हुए टीवी, वाशिंग मशीन आदि सामान तोड़ डाला। हमले में अर्जुन व उसकी मां सत्तो घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने प्रधान के पति जयपाल को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके अन्य साथी वहां से फरार हो गए। घायल सत्तो व अर्जुन को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान व ग्राम सचिव पर छेड़छाड़ का आरोप
तितावी। एक गांव निवासी महिला ने ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ एसडीम सदर के यहां शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार दोपहर में जांच के बहाने से ग्राम प्रधान सुनील व ग्राम पंचायत सचिव राजकुमार दो अन्य लोगों के साथ उसके घर पर पहुंचे। घर में वह अकेली थी। इसकी का फायदा उठाते हुए इन लोगों ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। इन लोगों ने शिकायत करने पर उसके पति की हत्या करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने एसडीएम से जांचकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने की गुहार लगाई। उधर, ग्राम प्रधान सुनील का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें