फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली से घायल लकडी ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार की हत्या से आक्रोश पनपा
विज्ञापन

पुरकाजी।
गोली से घायल ठेकेदार की मेरठ के एक प्राईवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला दो बिरादरियों से जुड़ा होने पर घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुरकाजी के गांव भोजाहेड़ी में सोमवार रात गांव के ही एक परिवार के पांच लोगों ने लकड़ी ठेकेदार आबाद पुत्र मुश्ताक को उसके ही घर में घुसकर सीने में गोली मार दी थी। पुलिस ने घायल को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया था, जहां से गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया था। वहां पर भी हालत में सुधार ना होने पर उसके परिजन उसे मेरठ के एक प्राईवेट अस्पताल में ले गए थे, जहां मंगलवार सवेरे उसकी मौत हो गई। इस घटना से खफा ग्रामीण प्रधान पुत्र इस्तखार की अगुवाई में थाने का घेराव कर पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की, जिन्हें पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, जिसमें हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। पुलिस के आश्वासन से संतुष्ट ग्रामीण लौट गए। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई नफीस पुत्र अशरफ की तहरीर पर आरोपी साकिब पुत्र इस्लामू, वसीयत पुत्र मुनसफ अली, आरिफ पुत्र फिरोजू, लियाकत पुत्र साहबू, गुल्लू पुत्र असगर के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बेटे के नहीं मिलने पर बाप को मारी गोली
पुलिस के मुताबिक किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा था, जिसे लेकर आरोपी सोमवार की रात ठेकेदार के घर पर आए और कहा कि तेरा बेटा कहां है, उसे बुलाकर लाओ उसको गोली मारेंगे। इस पर ठेकेदार ने कहा कि लो मेरे गोली मारकर दिखाओ, जिस पर आरोपियों ने उसे दो गोली मारी, जिसमें से एक उसके सीने में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो था। इसके बाद आरोपी गांव की गलियों से होते हुए जंगल के रास्ते फरार हो गए थे। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है। उधर, आबाद अपने परिवार के पालन पोषण का एक मात्र सहारा था। लकड़ी काटकर बेचने का कारोबार करता था। इसके अलावा करीब सात बीघे खेती की जमीन है।
विज्ञापन

आरोपियों के घरों पर लटके ताले
इस घटना के बाद से ही आरोपियों के घरों पर ताले लटके हुए हैं। घर की महिलाएं भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी और आरोपियों के न मिलने पर घरों में रखे सामान में तोड़ फोड़ कर लौट आई। मंगलवार को जब अमर उजाला की टीम घटना की जानकारी करने गांव पहुंची, तो वहां पर कुछ बच्चे घूमते दिखाई दिए। इन बच्चों ने बताया कि जब फायरिंग हुई तब हम लोग गांव के रास्ते पर खेल रहे थे। फायरिंग की आवाज को पटाखों की आवाज समझकर हम भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों के हाथों में पिस्टल देखकर डरकर भाग आए। पुरकाजी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों के दो बच्चों में कुछ कहासुनी हो गयी थी, जिसके बाद यह घटना हुई है, लेकिन कहासुनी के बाद एक परिवार के कई लोगों द्वारा मिलकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने वाली बात गले नहीं उतर रही है। उनका कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें