मुजफ्फरनगर। बाइकर्स गैंग के पांच सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तेज बाइक पर शहर की सड़कों पर घूमते हैं और मौका मिलते ही फोन लूट कर फरार हो जाते हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरों से आठ मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
शहर कोतवाली पुलिस ने फोन लूटने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। बाइक पर बैठ कर गिरोह के सदस्य शहर की सुनसान सड़कों पर घूमते है। मौका मिलते ही फोन छीनकर तेजी से भाग जाते है। पिछले दिनों में फोन लूटने की घटनाएं बढ़ने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। खालापार चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश रिजवान पुत्र अकमल निवासी दक्षिणी खालापार, मामूल पुत्र इरशाद निवासी मक्कीनगर, मौहम्मद आजम पुत्र अमीर आजम, सलमान पुत्र जरीफ निवासीगण नईआबादी व सनव्वर पुत्र अंसार अहमद निवासी मक्कीनगर हैं। इसके कब्जे से लूटे गए आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।