फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की कार से

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने जल निगम के ठेकेदार का कार में आग लगने का झांसा देकर कार से बैग चोरी कर लिया। बैग में 85 हजार रुपये और अन्य जरूरी कागजात थे। शाहपुर के गांव हजूरनगर का मुबारिक अली ने इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका भाई अब्दुल जल निगम में ठेकेदार है। बुधवार को वह कार द्वारा मुजफ्फरनगर से बुढ़ाना जा रहा था। वह यहां शामली रोड पर मस्जिद के सामने एक साथी का इंतजार कर रहा था। आरोप है तभी एक युवक आया और उससे कहने लगा कि कार के इंजन से चिंगारी निकल रही है। जिस पर अब्दुल कार से उतर कर इंजन को चेक करने लगा। इसी दौरान युवक कार से बेग चोरी कर फरार हो गया, जिसमें 85 हजार रुपये, पासपोर्ट, चेकबुक आदि सामान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


युवती को मोबाइल देने वाले को दबोचा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी की एक कालोनी में घर में घुसकर युवती को मोबाइल फोन देने का प्रयास कर रहे एक युवक को लोगों ने दबोच कर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
नईमंडी थाना क्षेत्र के अलमासपुर निवासी आरोपी युवक क्षेत्र के ही एक कालोनी के एक घर में घुस गया। घर में युवती अकेली थी। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे जबरदस्ती मोबाइल देने का प्रयास किया। जिस पर युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, नई मंडी कोतवाली पर नवीन मंडी के विजय कुमार के तहरीर देकर बताया कि उसके घेर से रात को अज्ञात लोगों ने उसकी 80 हजार कीमत की भैंस चोरी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, किदवईनगर निवासी दिलशाद शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि रात में अज्ञात लोगों ने उसके मकान के बाहर से टाटा ऐस गाड़ी चोरी कर ली।
विज्ञापन


छत से गिरकर घायल
मुजफ्फरनगर। तितावी के गांव पीपलशाह निवासी जगपाल पुत्र बलजीत छत से गिरकर घायल हो गया। आरोप है कि किसी ने उसे धक्का देकर गिराया है। उसे परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रामपुरी निवासी भावना और सांझक के शोएब को छत से गिरने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बागपत के सीओ
का हुआ निधन
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। बागपत जिले में तैनात सीओ आलोक शर्मा का बीमारी के चलते निधन हो गया। बुधवार दुपहर यहां लक्ष्मण विहार स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। शर्मा काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। वह पिछले छह माह से अवकाश पर चल रहे थे। शर्मा मुजफ्फरनगर में भी सिविल लाइन, ककरौली, पुरकाजी समेत कई थाने के थानाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें