फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

कसौली गांव में इरफान और सैहदा के आस पास में खेत है, जिन पर जाने के लिए रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। सोमवार को इरफान ने पुलिस को सूचना दी की सैहदा पक्ष के लोग उसकी फसल और पेड़ काटकर खेतों में जबरन रास्ता बनाना चाहते हैं। ऐसा करने से मना करने के बाद उसे तथा उसके बेटे फुरकान को आरोपी पक्ष ने लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। आरोपियों ने गोली भी चलाई, जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए। सैहदा पक्ष का भी आरोप है कि इरफान पक्ष के लोगों ने उसे रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए फायर भी किया। पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों को उपचार के लिए भेजा। उधर, कुछ लोग समझौता कराने का प्रयास में लगे हैं।

सड़क हादसों में चार घायल
भोपा (मुजफ्फरनगर)। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विरेंद्र (57) अपने ही गांव के धर्मपाल शर्मा के साथ बाइक से भोपा आए थे। थोड़ी देर बाद वह गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग से वापस लौट रहे थे। उधर, जौली के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बचाने के प्रयास में बाइक गंगनहर पटरी के किनारे बने गड्ढे में गिर गई। जिसके चलते दोनों को चोटें आईं। उधर रहकड़ा की पुलिया के पास भोपा सीएचसी पर तैनात कर्मचारी और शुक्रताल के पूर्व प्रधान का बेटा जो आर्मी में तैनात है, मुजफ्फरनगर जा रहे थे। ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों कारों में भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर के घर से चोरी के वाहन बरामद
भोपा (मुजफ्फरनगर)। हिस्ट्रीशीटर के घर से पुलिस ने चोरी की बाइक समेत तीन वाहन बरामद किए। आधा दर्जन वाहनों के पुर्जे भी मिले। वाहनों की नंबर प्लेट पर फर्जी नंबर भी पड़े मिले। भोपा पुलिस ने मौके से फरार हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम किया है। नामजद एक आरोपी के विरुद्ध हत्या लूट और मारपीट के एक दर्जन से भी अधिक मुकदमे कायम हैं।
सीकरी चौकी प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने सीकरी के एचएस जावेद उर्फ कुल्हाड़ी के घर पर छापा मारा। पुलिस के छापे की भनक के कारण आरोपी मौके से फरार हो गए। मकान से दो बाइक, एक स्कूटी और कई वाहनों के कटे पुर्जे बरामद हुए। वाहनों को काटने के उपकरण भी मिले। मौके से मिली एक बाइक करनाल क्षेत्र के थाना घरौंदा निवासी सोनू मित्तल की है, जो कुछ दिन पूर्व चोरी हो गई थी। दूसरे मौके से मिली स्कूटी की नंबर प्लेट पर जो नंबर पड़ा है, उसकी जांच की गई तो उसी नंबर की स्कूटी मुजफ्फरनगर के बसंत बिहार निवासी के नाम है। पुलिस ने जावेद उर्फ कुलब्हाडी पुत्र झ्असरफ, मिस्त्री मेहताब व एक अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

खोखा फाड़कर नगदी, सामान चुराया
भोपा (मुजफ्फरनगर)। बस स्टैंड के पास रखे खोखे से चोर ने नकदी सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया। भोपा निवासी दिव्यांग सलीम ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि कस्बे के बस स्टैंड के पास उसका पान का खोखा है। रविवार रात उसका खोखा उखाड़ कर उसमें रखी हजारों की नकदी और बीडी, सिगरेट सहित 35 हजार का सामान चुरा लिया है। सलीम ने रहकड़ा निवासी किशोर के विरुद्ध चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


मौसी के घर आया युवक लापता
भोपा (मुजफ्फरनगर)। मौसी के घर आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। सहारनपुर के गांव मानकमऊ निवासी मनोज पुत्र मामचंद ने भोपा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसका भाई पवन उसकी मौसी के यहां भोपा के गांव मलपुरा आया था, जो यहां से घर के लिए चला था, जो गुम हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें