फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले बदमाश को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में चोरी करने वाला बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

खतौली। पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले बदमाशों के गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से चांदी का छतर और मुकुट भी बरामद किया है।
इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने रविवार को बताया कि एसपी सिटी और सीओ के निर्देशन में रविवार को चेकिंग के दौरान एक बदमाश को पकड़ा। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम इस्लामाबाद भूड़ निवासी महताब पुत्र मंगता बताया है। महताब ने अपने तीन साथी बदमाश इस्लामाबाद भूड़ निवासी ममशाद पुत्र शरीफ, सोनू पुत्र हबीब व नूरहसन पुत्र अली हसन के साथ मिलकर 26 जुलाई को दिन दहाड़े नगर के महादेव झारखंड मंदिर का ताला खोलकर माता बंग्लामुखी की मूर्ति से चांदी का छतर, मुकुट और एक सोने की नथ चोरी की थी। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से मंदिर की मूर्ति से चोरी किए गए चांदी के छतर, मुकुट को बरामद कर लिया है। बदमाश को जेल भेज दिया गया है, टीम में इंस्पेक्टर पीपी सिंह, एसएसआई योगेंद्र कुमार पंवार, एसआई सूबे सिंह, एसआई केपी सिंह, कांस्टेबिल सोनबीर सिंह, कांस्टेबिल रोहताश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की कई घटनाए कबूली
इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया पकड़े गए बदमाश महताब ने अपने तीन फरार साथियों के साथ मिलकर चोरी की कई घटनाओं को कबूल किया है। ये चारों बदमाश गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस को इस गैंग को काफी दिनों से तलाश थी। गैंग का एक बदमाश महताब पुलिस ने पकड़ लिया। बाकी तीनों फरार बदमाशों को पुलिस तलाश करने में लग गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें