फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खून से लथपथ युवक पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। रविवार शाम को सड़क किनारे खून से लथपथ बेेेहोशी की हालत में युवक पकड़ा मिला। पुलिस ने मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में युवक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के बसेड़ा मार्ग पर स्थित बिजलीघर के पास खून से लथपथ हालत में पड़े युवक को खेत पर जा रहे किसान ने देखा। उसने डायल 100 पुलिस व 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मोरना अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने घायल की जेब से मिले मोबाइल व आधार कार्ड से युवक की जानकारी की। घायल शाहनजर पुत्र इनाम अंसारी निवासी मोरना निकला। परिजनों को सूचना देने के साथ घायल को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक घायल युवक पुताई का कार्य करता है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें