फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन हड़पने को की गई महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चार हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

चरथावल। नगलां राई में महिला की हत्या का आरोप जमीन हड़पने की नीयत से चार आरोपियों पर लगा है। मृतका के भाई ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात नगलां राई गांव में महिला रईसा पत्नी सलामतुल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के परिजनों ने शाहपुर थाने के गांव बंसी कलां से आकर हंगामा किया और आरोपियों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था। आरोप है कि मृतका का जेठ सरफराज और जेठ का लड़का उस्मान विधवा की 20 बीघा खेती की जमीन को हड़पना चाहते है। इन लोगों ने साजिश के तहत सलामतुल्ला के इंतकाल के बाद कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उस्मान के नाम वसीयत के आधार पर अपने नाम कराने का मुकदमा तहसील में दाखिल कर रखा है, जिसकी तारीख चल रही है। एक महीने पूर्व मुकदमे की तारीख पर आरोपियों ने जमीन को उस्मान के नाम कराने का दबाव बनाया और नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश में गांव के उस्मान, शाहनवाज और कैराना क्षेत्र के एक रिश्तेदार द्वारा शुक्रवार शाम को नमाज के दौरान रईसा की गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया है। बेऔलाद मृतका की जमीन हड़पने की नीयत से आरोपियों ने सुनियोजित तरीके सेे हत्याकांड को अंजाम दिया है, जबकि मृतका का जेठ सरफराज भी इस साजिश में शामिल बताया गया है। जो घटना के वक्त गांव से बाहर बताया गया है। एसओ संतोष त्यागी ने बताया कि हत्याकांड की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने पूरी रात संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें