फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर हत्याकांड का शीघ्र कराएं खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंसर हत्याकांड का शीघ्र कराएं खुलासा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान और विधायक विक्रम सिंह सैनी मृतक फाइनेंसर नीरज चौहान के घर पर पहुंचे। सांसद और विधायक ने हत्याकांड को लेकर गहरा दुख प्रकट किया और परिजनों को सांत्वना दी। सांसद ने मृतक के बड़े पुत्र नित्यांश से घटना के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान रिश्तेदारों ने सांसद से कहा कि वे पुलिस से हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करवाएं। रिश्तेदारों ने सांसद से यह भी कहा कि पुलिस इस हत्याकांड में लीपापोती न करें। इस पर सांसद ने कहा कि नीरज चौहान उनके बेहद करीबी थे और पार्टी के लिए काम करते थे। इस हत्याकांड का पुलिस शीघ्र खुलासा करेगी। सांसद ने मृतक के घर पर ही हत्याकांड को लेकर सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह और इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह से बातचीत की। सांसद ने सीओ से इस हत्याकांड में पुलिस की ओर से अब तक की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली। सांसद ने पीड़ित परिजनों और रिश्तेदारों को पुलिस की ओर से आश्वस्त किया कि शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा होगा। असली हत्यारोपी जेल जाएंगे। इस दौरान भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत, मदन छाबड़ा, सभासद मनोज सहरावत, राजबीर सिंह टीटू, चेयरमैन के पति काजी जमील अहमद, पूर्व पालिका चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू आदि लोग भी पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं समय पर पहुंच जाता तो, हत्याभियुक्तों से को लड़ जाता
खतौली। मृतक फाइनेंसर नीरज चौहान के बड़े पुत्र 16 वर्षीय नित्यांश ने रोते बिलखते हुए सांसद डॉ संजीव बालियान को बताया कि मैं समय पर पहुंच जाता तो, पापा के हत्यारों से लड़ जाता। वह पापा को गोली मारने के कुछ देर बाद घर के अंदर से गेट पर पहुंचा। पापा को लहूलुहान गेट पर पड़े देखकर वह चिल्लाया और मोबाइल नंबर से 100 नंबर पर कॉल किया, लेकिन कई बार फोन करने पर भी 100 नंबर नहीं लग सका था। रिश्तेदारों का कहना था कि अगर नित्यांश मौके पर पहुंच जाता तो हत्यारे उसको भी चोट पहुंचा सकते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें