फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसठ फ्लाइओवर पर मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड स्थित फ्लाईओवर पर करीब 30 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची नई मंडी थाना पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, शव करीब 30 साल के युवक का था, जिसकी मौत बीमारी से होने की आशंका लग रही है। शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में लापता हुआ युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार निवासी फैजान ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा तालिब विगत दो सितंबर को घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा। तलाश के बावजूद युवक का कहीं सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए शहर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगार्इ है। पुलिस युवक की तलाश के प्रयास कर रही है।

युवक से मारपीट, धमकी दी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी आस मौहम्मद ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही सद्दाम, सऊद व ताहिर ने रविवार शाम उसके साथ अकारण गाली-गलौच की। विरोध करने पर आरोपियों ने आस मौहम्मद के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें