फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल गुप्ता ह्त्याकांड:

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखिल गुप्ता हत्याकांड में क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। अदालत ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया है। मुख्य हत्यारोपी कार्तिक हलदार और नीरज के खिलाफ चार्जशीट पहले ही कोर्ट में दाखिल हो चुकी है।
विज्ञापन

आसाराम के विरुद्घ बयान देने वाले उसके सेवक रहे अखिल गुप्ता की 11 जनवरी 2015 को उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जब वह शहर से अपनी दुकान बंद कर जानसठ रोड स्थित अपने आवास पर जा रहा था। दुकान से ही पीछा कर रहे बाइक सवार हमलावरों ने आवास से पहले ही घेर कर अखिल की हत्या की थी। पहले नई मंडी पुलिस ने मामले की जांच की। बाद में क्राइम ब्रांच को यह जांच सौंपी गई थी। गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद से मुख्य हत्यारोपी कार्तिक हलदार को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया था। वर्तमान में कार्तिक हरियाणा की करनाल जेल में बंद है और उसका यहां कोर्ट में ट्रायल कर चला है। इसके अलावा मीरापुर क्षेत्र निवासी नीरज का नाम भी इस हत्याकांड में आया था। क्राइम ब्रांच दोनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दे चुकी है। अब क्राइम ब्रांच ने जांच के उपरांत तीसरे आरोपी सीतापुर निवासी राहुल उर्फ अंकित उर्फ सूरज के विरुद्घ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। आरोपी राहुल फरार चल रहा है, फरारी में ही उसके खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई है। कोर्ट ने आरोपी राहुल के विरुद्घ स्थाई वारंट जारी कर दिए हैं। पुलिस ने उसकी 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई करने के बाद चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में अभी तीन आरोपियों के प्रकाश में आने पर पुलिस उनके विरुद्घ भी कुर्की की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें