फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर में पांच साल की मासूम से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर में पांच साल की बच्ची से रेप
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बे से सटे एक गांव में एक व्यक्ति ने पांच साल की बच्ची के साथ रेप किया। पीड़िता के पिता की तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में लगी है, जबकि आरोपी फरार है। मीरापुर थाने पर पीड़ित के पिता ने तहरीर दी। बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे उसकी पांच वर्ष की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने दुकान से खाने की चीज दिलाने के नाम पर बच्ची को उठाकर पास के ही चेरी के खेत में ले गया और आरोपी ने बच्ची के साथ दुराचार किया। काफी देर बाद पीड़ित पिता ने बच्ची को तलाश किया, तो पता चला कि मोहल्ले का ही आरोपी बच्ची को उठाकर ले गया। पीडित पिता ने मौके पर पहुंचकर शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।

एक दर्जन ट्रैक्टर कब्जे में लिए
मीरापुर। पुलिस ने बीआईटी चेक पोस्ट के निकट के गांव में छापामारी कर एक दर्जन संदिग्ध ट्रैक्टर कब्जे में लिए। अनुमान है कि सभी ट्रैक्टर अवैध तरीकों से प्रदेश के अन्य शहरों से लाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने जानकारी के आधार पर बीआईटी चेक पोस्ट के गांव कैलापुर जसमोर व देवल आदि गांवों में छापामारी कर एक दर्जन ट्रैक्टर कब्जे मे लिए पुलिस ने कब्जे मे लिए गए ट्रैक्टरों के कागजों को संदिग्ध माना है। अनुमान है कि कब्जे में लिए गए ट्रैक्टर अवैध तरीकों से खरीदकर लाए गए ंहै।
विज्ञापन


मारपीट में क्रास केस दर्ज
मीरापुर। गांव तुल्हेड़ी में हुई मारपीट के मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध क्रास केस दर्ज किया गया। तुल्हेड़ी निवासी किसान शेठी पुत्र भोपाल ने गांव के अकरम, असलम, तौसीफ पुत्रगण मुशर्रफ व मुशर्रफ पुत्र कल्लू ने पुरानी रंजिश के चलते उसके बेटे गौतम को मारपीट कर घायल कर दिया। इससे पूर्व मुशर्रफ ने भी शेठी के पुत्रे गौरव व गौतम के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें