फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपार में बदमाशों ने सेल्समैन को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार में बदमाशों ने सेल्समैन को लूटा
विज्ञापन

छपार। एक निजी कंपनी के सेल्समैन से बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर हजारों की नगदी व मोबाइल फोन लूट लिए।
गांव रेत्ता नंगला निवासी नाहर सिंह पुत्र साधुराम एक निजी मोबाइल कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्य करता है। बुधवार शाम को वह पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। खाईखेडी-तेजलहेड़ा मार्ग पर स्थित मिल चौराहे पर सोम एकेडमी के पास पहुंचा, तो तभी पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर सेल्समैन से 16 हजार की नगदी व एक मोबाइल फोन लूट लिया। जाते समय बदमाश उसकी बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह से पुलिस को सूचना दी। बाइक सवार से लूट की सूचना पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, परंतु सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने थाने में अज्ञात में बदमाशों के विरुद्ध लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन


करंट से महिला झुलसी
चरथावल। हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि दूसरी उसने बचाने के चक्कर में बाल बाल बची।
कस्बे के मौहल्ला चौहट्टा निवासी धनपाल की पत्नी राजवती एक अन्य महिला संजीदा के साथ जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। खेत से चारा काटने के बाद दोनों महिला घास की गठरी सिर पर उठाकर चली। खेत से नहर की पटरी पर चढ़ते हुए संजीदा की घास की गठरी हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ जाने से महिला को तेज करंट लगा। दूसरी महिला भी तार की चपेट में आने से बाल- बाल बची। किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार नीचे लटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें