फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 610 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी की ओर से प्रारंभ की गई नई मुहिम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अनंत देव ने एस-10 और एस-7 योजना के बाद जिले में नई मुहिम प्रारंभ की है, जिसमें जरायम से तोबा कर चुके अपराधियों की हिस्ट्रीशीट बंद की जा रही है। प्रदेश में मुजफ्फरनगर ऐसा पहला जनपद हैं, जिसमें ऐसी पहल हुई है। अब तक 610 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट बंद की जा चुकी है। सक्रिय बदमाशों की नई हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन

एसएसपी अनंत देव का कम्युनिटी पुलिसिंग का फार्मला एस-10 और एस-7 डीजीपी ओपी सिंह को इतना पसंद आया कि उन्होंने पूरे प्रदेश में इसे लागू करा दिया। अब एसएसपी ने ऐसे अपराधियों की हिस्ट्रीशीट बंद करने का निर्णय लिया है, जो अपराध की दुनिया को छोड़ चुके है। एसएसपी ने बताया कि जिले में 2010 हिस्ट्रीशीटर थे, जिनमें से 610 की हिस्ट्रीशीट बंद की जा चुकी है, इनमें 380 ऐसे अपराधी है, जिन्होंने बीते बीस सालों से कोई अपराध नहीं किया, या उनकी आयु 70 वर्ष से अधिक हो चुकी है। 230 ऐसे लोग थे, जो मर चुके है। उन्होंने बताया कि पुलिस रुल रेग्यूलेशन के पैरा 233 के तहत हिस्ट्रीशीट खत्म करने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि हाल में ही 125 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें