फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड में 25 हजार का इनामी सतीश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश पर यूपी और हरियाणा में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने मुठभेड़ की जानकारी दी। बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे पुलिस भोपा रोड पर मखियाली चेक पोस्ट पर बैरियर लगा कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए। पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाश बैरियर तोड़ कर भागे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायर कर दिया और बाइक छोड़ कर जंगल की ओर भाग खड़े हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दोनों पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे के कारण ईंख के खेत में घुस कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में कांबिंग की जा रही है। पुलिस ने घायल बदमाश से एक तमंचा, कई कारतूस और बाइक बरामद की।
सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह ने बताया कि घायल बदमाश सतीश उर्फ पप्पू पुत्र मान सिंह है, जो शामली जिले की सिटी कोतवाली के गांव बल्ला जट्ट का निवासी है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। कुछ माह पहले मीरापुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह फरार हो गया था, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। मीरापुर के अलावा मेरठ जिले की सरधना, हरियाणा की पानीपत पुलिस को भी उसकी कई मामलों में तलाश है। सीओ ने बताया कि उस पर यूपी और हरियाणा के थानों में 20 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है। वह शातिर किस्म का लूटेरा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें