फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता से लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। खतौली से मीरापुर आ रहे भाजपा नेता की कार पर बदमाशों ने पत्थर मारकर लूटने का की कोशिश की। भाजपा नेता की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के पड़ाव चौक निवासी भाजपा नेता डॉ रविंद्र कुमार पाराशर पुत्र नानक चंद शर्मा रविवार रात कार से खतौली से मीरापुर आ रहे थे। पारासर जैसे ही कुुतुबपुर नहर पुल के पास पहुंचे तो वहां पहले से ही खड़े तीन बदमाशों ने कार पर पत्थर मारकर रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कार नहीं रोकी। पथराव में कार का बाईं ओर से फ्रंट शीशा क्षतिग्रस्त हुआ। पीड़ित ने थाने आकर बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षतिग्रस्त कार को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा। उधर नरेंद्र त्यागी, मंडल प्रभारी प्रदुमन शर्मा, रविंद्र शर्मा, सचिन ठाकुर, सतीश गुर्जर, मनोज भद्रकाशी, हरपाल सिंह, राजेंद्र रस्तौगी, नवीन सैनी, योगेश राजवंशी, अमित शर्मा, प्रवीण भारती, अनिल नंदवानी आदि थाने पहुंचकर पुलिस से बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें