फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौराकलां पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भौराकलां पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री पकड़ी
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने शिकारपुर में छापा मारकर तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से भारी मात्रा में अधबने तमंचे, बंदूक और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी तीन हजार रुपये में तमंचा बनाकर बेचता था। वह काफी समय से तमंचे बना रहा था।
भौराकलां पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गांव शिकारपुर के शमसुदीन पुत्र वलेदीन के मकान पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि शमसुदीन अवैध तमंचे को बनाने की फैक्ट्री चला रहा है। पुलिस को छापे में मौके से अवैध तमंचे बनाने की फैक्ट्री चलती मिली। पुलिस ने आरोपी शमसुदीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन तमंचे तैयार, अधबने तमंचे, छह अधबनी बंदूकें, नाल, ड्रिल मशीन, इत्यादि उपकरण बरामद किए। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया पकड़ा गया आरोपी शमसुदीन तमंचा फैक्ट्री चलाने के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। वह एक तमंचा तीन हजार में बेच रहा था। नगर पंचायत चुनाव की आड़ में तमंचों और बंदूकों की मांग बढ़ गई। आरोपी ने खरीददारों के नाम भी बताए हैं, जिनको पकड़कर तमंचे बरामद किए जाएंगे। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिपाल हत्याकांड में एक गिरफ्तार
भौराकलां। पुलिस ने सिसौली निवासी ऋषिपाल पुत्र भुल्लन की हत्या के आरोपी मोहित पुत्र कृपाल सिंह निवासी
निलोहा जिला मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ऋषिपाल की हत्या लगभग आठ माह पूर्व शाम के समय गोली मारकर कर दी गई थी। उस समय वह पड़ोस में एक दुकान पर बैठा हुआ था। हमले मे दुकानदार विपिन भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। ऋषिपाल सिसौली के निवर्तमान चेयरमैन सुरेंद्र छत्री के भाई प्रदीप की हत्या का गवाह था। घटना कि रिपोर्ट ऋषिपाल के बहनोई किरणपाल ने दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि मुंडभर पुलिया के पास से मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें