फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दो युवकों को थाईलैंड में नौकरी के नाम पर म्यांमार में साइबर ठगों को बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/तितावी। थाईलैंड में कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर बघरा निवासी दो युवकों को म्यांमार में साइबर ठगों को बेचा दिया गया। ठगी का काम नहीं करने पर पीटा गया। उत्पीड़न किया गया। साढ़े बारह लाख रुपये चुकाने के बाद दोनों किसी तरह दो माह बाद वापस लौटे।
विज्ञापन


तितावी के बघरा निवासी छम्मन खां व मोहम्मद नसीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व एसएसपी संजय कुमार वर्मा को शिकायत भेजी है। आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक व उसके रिश्तेदार बुढ़ाना निवासी युवक ने उनके पुत्रों उमर खां व अजीम सैफी को थाईलैंड में कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
800 डॉलर प्रतिमाह वेतन का लालच देकर पीड़ित से रजिस्ट्रेशन के नाम पर पहले 15 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। फिर किस्तों में लगभग पंद्रह लाख रुपये लिए। आरोप है कि युवकों को पहले टूरिस्ट वीजा पर थाइलैंड बताते हुए कंबोडिया भेजने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

बाद में छह सितंबर 2025 में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक भेजा गया। वहां से उन्हें कथित रूप से पाकिस्तानी लोग सीमा पार कराकर म्यांमार के एक स्कैम सेंटर (केके पार्क क्षेत्र) में ले गए। वहां बंधक बनाकर रखा गया।
ठगी का काम कराने का प्रयास किया। मना करने पर हथियारबंद लोगों ने मारपीट की। अजीम के पैर का लिगामेंट तोड़ दिया। दोनों को बताया गया कि उन्हें उनके एजेंट ने मोटी रकम लेकर बेचा है। भारत लौटने के लिए 9 हजार डालर देने होंगे। किसी तरह युवकों ने अपने परिजनों को बताया तो उन्होंने बारह लाख पचास हजार रुपये चुकाए। दो माह बाद 11 नवंबर 2025 को दोनों युवक लौटे।
कहा गया कि लेनदेन का ऑनलाइन रिकॉर्ड, वीडियो व मेडिकल कागजात है। शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत की। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसएसपी ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें