फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने वाले छह आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुज़फ्फरनगर। शाहपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान विद्युत तार व ट्रांसफार्मर से कॉइल चोरी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे आठ चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है । पुलिस ने आरोपियों से एक टैंपो, करीब ढाई लाख रुपए की कीमत की ट्रांसफार्मर की कॉइल व अल्युमिनियम तार बरामद किया है ।
विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि थाना शाहपुर पुलिस को चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से एक टैंपो आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने टैंपो को पुलिस के बैरियर में टक्कर मारकर निरमाना जाने वाले मार्ग की तरफ दौड़ा दिया। आगे जाकर टैंपो कच्चे रास्ते पर फंस गया।
उसमें सवार लोग उतरकर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने टैंपो से करीब ढाई लाख रुपये की कीमत के 200 किलोग्राम कॉपर की कॉइल व 20 किग्रा अल्युमिनियम का तार के अलावा दो तमंचे व चार चाकू बरामद किए ।
विज्ञापन

सभी आरोपी ट्रांसफार्मर से सामान चोरी वाले है। गिरफ्तार सरगना जोगिंदर उर्फ टीना के विरुद्ध विभिन्न जनपदों के थानों में 42 मुकदमे, मनोज उर्फ मोनू के विरुद्ध 35, अरविंद के विरुद्ध करीब डेढ़ दर्जन के अलावा अहसान , सौरभ व शौकीन के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं ।
आरोपियों ने जनपद मुजफ्फरनगर के गांव कुतुबपुर, खुड्डा, भैंसरहेड़ी, तुगलकपुर, शकरपुर, मौलाहेड़ी, लच्छेडा व कुरथल से ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करना बताया। गिरफ्तार आरोपी अहसान कबाड़ी है सभी आरोपी बरामद माल को बेचने जा रहे थे।
एसएसपी ने बताया कि थाना पुलिस को 15 हजार रुपये का नगद पुरुस्कार दिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई होगी।


इन्हें किया गिरफ्तार-
थाना खालापार के गांव वहलना निवासी जोगिंदर उर्फ टीना , मेरठ जनपद के थाना सरधना के गांव मदारपुर निवासी मनोज उर्फ मोनू , अरविंद व सौरभ के अलावा गाजियाबाद जनपद के थाना लोनी के प्रेम नगर निवासी अहसान व लोनी थाना क्षेत्र के गांव अशोक विहार निवासी शौकीन है ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें