फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लक्सर हाईवे पर वाहन की टक्कर से पेठा विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। पुरकाजी लक्सर हाईवे पर रेहड़ा चालक 30 वर्षीय पुरकाजी निवासी शहजाद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वह पेठा बेचकर घर जा रहा था। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला नूर नगरीयान निवासी शहजाद रहेड़े पर पेठा बेचने का काम करता था। रविवार शाम वह गांव हरिनगर से फेरी कर रेहड़ा लेकर वापस पुरकाजी लौट रहा था। जब वह गांव सुवाहेड़ी पुलिया के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह सूचना वहां से गुजर रहे भाकियू नेता अफसर अली ने एंबुलेंस को दी।
तब एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया, जहां पर उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें