फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लक्सर हाईवे पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। पुरकाजी लक्सर हाइवे पर बाइक सवार दो लोगों को रात के समय स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कनखल निवासी 40 वर्षीय तेजपाल और खाईखेडी निवासी 50 वर्षीय प्रेम की उपचार के दौरान मौत हो गई। टक्कर मारने वाली कार व उसके सवार युवकों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड हरिद्वार के थाना कनखल के गांव नूरपुर पंचमदेही निवासी तेजपाल अपने साथी पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेडी निवासी प्रेम के साथ बाइक पर सवार होकर उत्तराखंड के लक्सर की ओर से पुरकाजी आ रहा था।
जब वह दोनों पुरकाजी लक्सर हाइवे के गांव भैंसलीवाला के पास सामने पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से दौड़ा कर ले जाई जा रही कार ने बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने यह सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची। तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे घायल को पुलिस ने एंबुलेंस से पुरकाजी स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। वहां से उसे गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। सीओ रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि कार व उसमें सवार युवकों पकड़ लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शिनाख्त कराकर मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें