फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हादसों में बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की हादसों में मौत हो गई। एक युवक की बाइक से गिरकर तो बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोेतवाली पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट का रहने वाला साजिद (36) बाइक पर सवार होकर भोपा रोड से होते हुए कहीं जा रहा था। इसी बीच बाइक फिसलने से उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।
इसके अलावा नई मंडी कोेतवाली क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी बुजुर्ग सौराज सिंह रेशू विहार फाटक की तरफ रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान सहारनपुर की तरफ से जाने वाली ट्रेन की चपेट में आकर वह घायल हो गए। कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंच गए थे। दोनों ही हादसों के बारे में अभी पुलिस को परिजनों ने तहरीर नही दी है।

शांति समिति की बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर। होली व रमजान पर्व के मददेनजर नगर के सिविल लाइन थाना व नई मंडी कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सिविल लाइन थाने में एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा व नई मंडी कोतवाली में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने गणमान्य लोगों की बैठक ली। कहा गया कि होली का पर्व सौहार्द पूर्वक व प्रेम भाव के साथ मनाएं। शरारती तत्वों की सूचना पुलिस को दें। बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें