फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दो पक्षों में चले लाठी डंडे, महिला सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। बच्चों के बीच खेलने के दौरान बल्ले को लेकर विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट में एक पक्ष के महिला सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रविवार को सिखेड़ा के गांव सिखरेड़ा निवासी मेहताब और जब्बार के बच्चे आपस में खेल रहे थे। क्रिकेट के बल्ले को लेकर उनमें विवाद हो गया। पता चलने पर दोनों पक्ष की महिलाएं भी पहुंच गई। अन्य लोग भी पहुंच गए। एक दूसरे को गाली गलौज करने लगे।
देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। हमले में एक पक्ष के ईशा, नफीस, महताब, अनीस, और जन्नत घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दूसरे पक्ष से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सुनील कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ हैं। अभी तक किसी की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें