शाहपुर। कस्बे में मकान के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। एक भाई ने परिवार सहित आत्महत्या की धमकी दे दी। पुलिस ने जानकारी मिलने पर दोनों भाइयों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
कस्बा निवासी शाहरुख व सदाकत में काफी समय से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को इसी बात को लेकर घर में फिर विवाद हो गया। बताया गया कि इसी परिवार के एक युवक को परिजनों ने बेदखल कर रखा है, उसने भी मकान के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया है।
इसी कारण भाइयों के बीच आए दिन तनाव बना रहता है। मंगलवार को विवाद बढ़ने पर सदाकत ने उत्तेजित होकर परिवार सहित आत्महत्या करने की चेतावनी दी डाली। स्थिति गंभीर होती देख सोरम के पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला शांत कराया । बाद में दोनों पक्षों में फिर हंगामा हो गया। पुलिस ने हंगामे को देखते हुए दोनों भाइयों शाहरुख व सदाकत को हिरासत में लेकर चालान कर दिया ।